फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी भी सड़क पर दौड़ रहे 238 अनफिट स्कूली वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। परिवहन विभाग के सख्ती और अभियान के बाद भी जिले में अभी भी 238 अनफिट स्कूली वाहन सड़क पर दौड़ रहे हैं। इन वाहनों में मां-बाप के लाडले स्कूल आने-जाने के लिए विवश हो रहे हैं। वाहनों के अनफिट होने के कारण हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। एआरटीओ की माने तो अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह से अनफिट स्कूली वाहनों के पंजीयन निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में छोटे व बड़े स्कूल प्रबंधन द्वारा वाहन से बच्चों को घर से स्कूल लाने व ले जाने के नाम पर अभिभावकों से मोटी रकम वसूली की जाती है। बावजूद इसके अभी कई स्कूलों की ओर से अपने वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र विभाग से नहीं प्राप्त किया गया है। जिले के एआरटीओ कार्यालय में कुल 813 छोटे-बडे़ स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इसमें मिनी बस, बड़ी बस, मैजिक समेत अन्य गाड़ियां शामिल हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अभी भी 238 वाहन विभाग के दस्तावेजों में अनफिट हैं। इन अनिफट वाहनों से बच्चों को धड़ल्ले से ढोया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन भी वाहनों के फिटनेस को लेकर लापरवाह बना हुुआ है। इससे बच्चों की जान हमेश सांसत में पड़ी रहती है।
इनेसट
ई रिक्शा और ऑटो से भी ढोए जाते हैं बच्चे
पीडीडीयू नगर। बच्चों की जान जोखिम में डालने को लेकर अभिभावकों की ओर से भी बड़ी लापरवाही बरती जाती है। जिले में कई जगहों पर अभिभाभव ई-रिक्शा और ऑटो से बच्चों को स्कूल भेजते हैं। इन वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जाता है। ऐसे में उबड़ खाबड़ रास्तों पर ऐेसे हल्के वाहनों के पलटने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे वाहनों पर रोक को लेकर विभागीय अधिकारी भी लापरवाह बने रहते है। संवाद
विज्ञापन

.............
कोट
नोटिस दिये जाने के बाद भी अभी तक 238 स्कूली वाहनों ने फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं लिया है। अक्टूबर माह के प्रथम से ऐसे वाहनों का पंजीयन रद्द करने को लेकर कार्रवाई शुरु की जाएगी।-प्रणव झा, एआरटीओ प्रशासन, चंदौली
विज्ञापन

-----------
रिपोर्ट - कमलजीत सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें