फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कमरे में फंदे से लटकता मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बबुरी थाना के उतरौत गांव स्थित एक पशु आहार बनाने वाली फैक्टरी परिसर के आवास में शुक्रवार को एक मजदूर का शव का फंदे से लटकता मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फैक्टरी में नसीर अली निवासी माधोपुरमती थाना फतेहगंज बरेली काम करता था। शुक्रवार को वह फैक्टरी में नहीं आया तो उसके साथी उसके कमरे पर गए तो देखा उसका शव फंदे से लटक रहा है। साथियों ने इसकी सूचना फैक्टरी मैनेजर और पुलिस को दी। नसीर के पिता अजमत अली ने वेल्डिंग करते समय करंट की चपेट में आने से मौत की बात कही है। इस संबंध में बबुरी थानाध्यक्ष बिंदेश्वर प्रसाद पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें