क्षेत्र के शिवनगर-मंदरेपुर मार्ग पर शनिवार देर रात किसी वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े युवक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महाराजगंज थाना क्षेत्र के मंदरेपुर गांव निवासी संतोष कुमार (35) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार देर रात वह भैसहां के सीवान में शिवनगर-मंदरेपुर मार्ग के किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी अज्ञात वाहन की टक्कर का प्रतीत हो रहा है।
मृतक का गांव घटनास्थल से महज 200 से 300 मीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच जारी है।