फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने ने मजदूर की मौत

विज्ञापन
कमालपुर निवासी कल्लू की मौत के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम निर्माणाधीन मकान में तराई के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से शाहबान शाह उर्फ कल्लू (22) की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुुुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया। शुक्रवार को परिवार वालों ने शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। मृतक की 6 बहने है, इसमें दो बहनें की शादी हो चुकी है। परिवार में वह एकलौता पुत्र था।
विज्ञापन

कस्बा निवासी बिस्मिल्लाह शाह व उनका पुत्र शाहबान शाह उर्फ कल्लू मजदूरी कर किसी प्रकार परिवार का पेट भरते थे। निर्माणाधीन मकान में बृहस्पतिवार की शाम शाहबान शाह पानी से दीवार की तराई कर रहा था। इस दौरान दीवार के पास से गुजरी हाईटेंशन की तार की चपेट के आकर वह बुरी तरह से झुलस गया। घटना के बाद आसपास मौजूद मजदूर आनन-फानन में उपचार के लिए उसे एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर परिवार वालों को सौंप दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें