पीडीडीयू नगर। महाकुंभ में यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद, बरौनी और किऊल से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को आसानी होगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि संख्या 03697 धनबाद-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल 15 फरवरी को धनबाद से 12.40 बजे खुलेगी और अगले दिन 09.00 बजे टुंडला पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03698 कुंभ स्पेशल 16 फरवरी को टुंडला से 16.00 बजे खुलकर अगले दिन 12.40 बजे धनबाद पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 03213 किऊल-प्रयागराज जंक्शन कुंभ मेला स्पेशल 19 फरवरी को किऊल से 11.00 बजे खुलकर रात 22.00 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03214 कुंभ स्पेशल 19 फरवरी को प्रयागराज से रात 22.35 बजे खुलकर अगले दिन 13.00 बजे किऊल पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 05207 बरौनी-झूसी कुंभ मेला स्पेशल 22 फरवरी को बरौनी से शाम 16.30 बजे खुलेगी और अगले दिन 05.30 बजे झूंसी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05208 कुंभ स्पेशल 23 फरवरी को झूसी से 08.00 बजे खुलकर उसी दिन रात 21.15 बजे बरौनी पहुंचेगी।