पीडीडीयू नगर के प्लांटडिपो में गेट मीटिंग करते ईसीआरकेयू के पदाधिकारी। स्रोत:-जागरूक पाठक
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की ओर से प्लांट डिपो कारखाना के कैंटिन में आयोजित गेट मीटिंग में प्लांट डिपो कारखाना को सेफ्टी कैटेगरी में डालने का विरोध किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों का हित प्रभावित हो रहा है। इसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। ईसीआरकेयू प्लांट डिपो शाखा के कार्यकारिणी अध्यक्ष रामजी यादव ने कहा कि पीडी प्रशासन की ओर से पीडी कारखाने को सेफ्टी कैटेगरी में डालने की तैयारी की जा रही हैं। यह कर्मचारियों के हितों के लिए ठीक नहीं है। सेफ्टी कैटेगरी में होने पर मेडिकल करा कर कर्मचारियों की छंटनी शुरू की जाएगी। यही नहीं यहां काम करने वाले कर्मचारियों को दूसरी जगह भेजा जाएगा। कहा कि इस व्यवस्था का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर शाखा मंत्री सुल्तान अहमद, उपाध्यक्ष करमजीत प्रसाद, संगठन मंत्री राकेश कुमार सिंह, ऋषिकेश यादव, रामरतन, सुधीर कुमार, शोएब, कन्हैया कुमार, मनोज कुमार, राजेश निषाद आदि उपस्थित रहे।