फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं में कृपानाथ रहे अव्वल

Tue, 19 May 2015 02:00 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीएसई बोर्ड का परीक्षाफल सोमवार की दोपहर 12 बजे आया। जिसमें दसवीं में जनपद के कटसिला गांव स्थित सेंट जांस स्कूल के छात्र कृपानाथ सिंह ने 96.16 प्रतिशत अंक हासिलकर प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन



इसी तरह 95.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अभिषेक कुमार पांडेय दूसरे स्थान पर तथा 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आकाश जायसवाल तीसरे स्थान पर रहे। सभी छात्र सेंट जांस स्कूल कटसिला के छात्र हैं। उसकी इस जीत पर विद्यालय सहित उसके अभिभावक भी फूले नहीं समा रहे हैं।

विद्यालय के प्राचार्य फादर प्रकाश दास ने बच्चों की सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बताया कि विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। कुल 71 बच्चों में 63 प्रथम श्रेणी और आठ बच्चे द्वितीय रहे। उधर परिणाम आने के बाद चंदौली के किसान देवेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र कृपानाथ सिंह ने बताया कि पिता को भी उसे अच्छे अंक पाने की उम्मीद तो थी, पर इतना अधिक अंक प्राप्त करने की सूचना मिली तो सहज विश्वास नहीं हुआ। जब तक खुद इंटरनेट पर रिजल्ट नहीं देख लिया।
विज्ञापन


कहा कि इंजीनियर बनना मेरा प्रथम और अंतिम लक्ष्य है। कहा कि देश के लिए कुछ कर सकूं, ताकि मेरे नाम के साथ-साथ विश्व पटल पर भारत का नाम भी ऊपर रहे। सेवखर कलां निवासी अजीत कुमार पांडेय के पुत्र अभिषेक कुमार पांडेय ने आईआईटी ज्वाइन कर इंजीनियर बनने की इच्छा जताई। कहा कि इसके लिए मैं अभी से छह से सात घंटे पढ़ाई कर रहा हूं। पढ़ाई में मेरी दीदी रुचि मेरा उत्साहवर्धन करती रहती हैं।

सकलडीहा कस्बा निवासी विकल कुमार जायसवाल के पुत्र आकाश जायसवाल ने बताया कि उसका लक्ष्य वैज्ञानिक बन विश्व में कुछ नया इतिहास रचना है। बताया कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम मेरे प्रेरणास्रोत तो शुरू से ही रहे हैं लेकिन मंगल ग्रह की सफलता में जिले की वैज्ञानिक डा. शिवांगी मिश्रा ने मुझे वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित किया। मेरे माता-पिता शिक्षक हैं और आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित करते रहते हैं।

कक्षा नौवीं से ही मैं अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सात से आठ घंटे पढ़ाई कर रहा हूं।
चिकित्सक बनने का सपना पाले हुए चंदौली निवासी मनोज तिवारी की पुत्री अनुष्का तिवारी ने 92.16 प्रतिशत अंक किया है। बतौर अनुष्का इसके लिए वह अभी से आठ घंटे पढ़ाई पर ध्यान दे रही है। सुनिष्ठा और नवनीत ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रशासनिक सेवा में कैरियर बनाने की सोच पाले हुए हैं।

 दोनों इसके लिए पांच से छह घंटे समय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर दे रहे हैं। परासी कलां निवासी गोविंद यादव 90 प्रतिशत, मुगलसराय निवासी शाह इश्तेसाब अहमद 88 प्रतिशत, चंदौली निवासी आकांक्षा 65 प्रतिशत और सोनम 70 प्रतिशत और अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रौशन किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें