फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धा के रूप में कोटेदारों को किया सम्मानित

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के काली महाल चौराहे पर कोटेदारों को सम्मानित करते सांसद प्रतिनिधि अखिल पोद्दार। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण काल में भी कर्तव्य मार्ग पर डटे नगर के 45 कोटेदारों को सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार को सांसद प्रतिनिधि व भाजपा जिला महामंत्री अखिल पोद्दार के नेतृत्व में कोटेदारों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर उन पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोटेदार वह योद्धा है जो दिन रात जनता के लिए अपने सरकारी गल्ले के दुकानों पर डटे रहते हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि इस विपरीत परिस्थितियों में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करना चाहिए। भाजपा के नगर के अध्यक्ष आलोक वरुण ने कोटेदारों को फल देकर उनको सम्मानित किया। कहा कि कोटेदार नगर की शान हैं। अशोक सोनकर ने सभी कोटेदारों को गुलाब के पुष्प से सम्मानित किया। इस मौके पर नगर के सराफा अध्यक्ष राजीव सेठ, काली महाल के सभासद जितेंद्र गुप्ता, नियामताबाद के आपूर्ति निरीक्षक राजीव सिंह, नगर के आपूर्ति निरीक्षक राजेश मिश्र, एआरओ श्याम लाल, जितेंद्र मिश्रा, शशि जायसवाल, प्रकाश गुप्ता, दीना नाथ जायसवाल, अनिल सेठ, मुन्नी देवी, शादाब असरफ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें