जिले में वर्ड वाच डे धूम धाम से मनाया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने जगह जगह विद्यालय के बच्चों को पक्षियों को दिखाया गया और पक्षियों के विभिन्न प्रजातियों के बारे में बताया गया। बच्चों को पक्षियों की महत्ता समझाई गई। बताया कि प्रकृति चक्र में पक्षियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
सकलडीहा विकास खंड अंतर्गत सरेसर में वन विभाग की ओर से बच्चों को वनीय इलाके में ले जाकर तालाब के किनारे पक्षियों को दिखाया गया और बच्चों को पक्षियों के विभिन्न प्रजातियों के बारे में समझाया गया। पक्षियों के विस्तृत संसार को देख बच्चे भी विस्मृत नजर आए और पक्षियों की रक्षा का संकल्प लिया। चकिया संवाददाता के अनुसार काशी वन्य जीव प्रभाग के चंद्रप्रभा और चकिया रेंज की ओर से शुक्रवार को बर्ड वाचिंग डे के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को पक्षियो के विभिन्न प्रजातियो से वन अधिकारियों ने परिचित कराया। इस दौरान बच्चों एवं युवाओ को दूरबीन के माध्यम से पक्षियो को बांधो एवं बंधियो के किनारे ले जाकर दिखाया गया।चंद्रप्रभा रेंजर रविशंकर शुक्ल के नेतृत्व में चंद्रप्रभा वन्य जीव बिहार में स्थित चन्द्रप्रभा बांध के किनारे स्थानीय सावित्री बाई फूले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, न्यू इक्रा मॉडल स्कूल तथा प्राथमिक विद्यालय जमसोती के कुल 84 बच्चों और चकिया रेंजर तारा शंकर यादव के नेतृत्व में लतीफशाह डैम से लेकर गरला गांव की पहाड़ियों तक पूर्व माध्यमिक विद्यालय कौड़िहार के 75 बच्चों को दूरबीन के माध्यम से विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को दिखाया गया। अलग-अलग तरह के पक्षियों को देखने की छात्र छात्राओ में उत्सुकता बनी रही। इस दौरान वन दरोगा आनंद दूबे, अखिलेश चौबे, रवि सिंह, एसके शैलेश, जसवंत सिंह, प्रदीप कुमार, रामअशीष, राजेन्द्र सोनकर आदि रहे। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार शासन के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह वन बिभाग द्वारा वार्ड नॅ. 2 शास्त्री नगर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल से सटे सरोवर के किनारे बर्ड वाचिंग डे मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों सहित वन विभाग के अधिकारी पक्षियों को देखने के लिए सुबह 6 बजे से 10 बजे तक मौजूद रहे। पक्षियों को आगमन के लिए चारे भी डाले। इससे आसमान में मंडराते पक्षी बगल की छतों एवं सरोवर पर उतारकर दाना चुंगने लगे। इन्हें देख बच्चे आनंदित हो उठे और रंग विरंगे पक्षियों को देखकर उनकी प्रजाति के संबंध में जानकारी लेते रहे। वन बिभाग के अधिकारियों द्वारा चित्र के माध्यम से पक्षियों की प्रजाति के बारे में जानकारी भी दी गई। इस मौके पर रेंजर एके यादव, वन दरोगा राजेश तिवारी, रवि शर्मा, प्रबंधक राजेश राय, पूर्व चेयरमैन अरविंद कुमार, अवध बिहारी सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य गौरी शंकर यादव, अशोक सिंह, पूजा सिंह, आरजू सिंह आदि रहे।