फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पतंगबाजी ने दूर किये उम्र के फासले, खूब मचता रहा भक्काटे का शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने दही चूड़े ग्रहण किया और पतंगबाजी का खूब आनंद लिया। नीले आसमान उड़ती रंग बिरंगी पतंगों ने उम्र के फासले का खत्म कर दिया था। युवकों और बच्चों के साथ बुजुर्गो ने भी कई जगह पतंगबाजी की। दिनभर भक्काटे का शोर गलियों में सुनाई देता रहा।
विज्ञापन

लोग मकर संक्रांति का पर्व दही चूड़े खाने के बाद पतंग उड़ाकर मनाया जाता है। क्या बुजुर्ग, क्या जवान और क्या बच्चे सभी के मन में इस पतंग उड़ाने की उमंग रहती है। सोमवार को जिलेभर में लोगों ने अपने-अपने छतों पर चढ़कर पतंगें उड़ायी। नीला आसमान रंग बिरंगी पतंगों के से पटा रहा । कई जगह पर छतों पर बाकायदा म्यूजिक सिस्टम लगाए गए थे। चूड़ा-मटर, गाजर के हलवे के साथ तिलपट्टी, गजक की सोंधी खुशबू फिजा में फैली थी। वहीं दूसरी तरफ कटी पतंगों को लूटने के लिए गलियों में बच्चों का हुजूम एक तरफ से दूसरी तरफ दौड़ता-भागता नगर आया। दुकानों पर दिन भर पतंगों और मंझों की खरीदारी होती रही।
पीडीडीयू नगर। मकर संक्रांति पर नगर में रंग बिरंगी पतंगों से दुकानें पटी रही। इस दौरान मोदी, 2024 और राममंदिर डिजाइन छपी पतंगों की धूम रही। लोगों को रामंमंदिर वाली पतंग खूब भाती रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें