फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कोयला व्यवसायी के निधन पर दोपहर तक बंद रही कोयला मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। कानपुर निवासी वरिष्ठ कोयला व्यवसायी बृज किशोर अग्रवाल का 19 जनवरी 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही कोयला व्यवसाय से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत व्यवसायी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मनोज धर्मकांटा स्थित अध्यक्ष कार्यालय पर एक शोक सभा हुई। इसमें उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से उन्हें अपने चरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करने की कामना की। निधन के सम्मान में कोयला मंडी को दोपहर 12 बजे तक पूर्ण रूप से बंद रखा गया। इस दौरान व्यापारिक गतिविधियां स्थगित रहीं और व्यवसायियों ने एकजुट होकर शोक व्यक्त किया। शोक सभा में अध्यक्ष धर्मराज यादव, रमानाथ चौबे, हाजी कमाल अहमद, कल्लू यादव, हाजी श्रीराजुद्दीन, राजू पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें