फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने फंदे से लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के के नादी निधौरा गांव में मंगलवार को किशोर ने फंदे से लटकर जान दे दी। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि वह प्रेमिका से मिलने गया था वहीं उसके घरवालों ने उसे पकड़कर पिटाई कर दी। जिससे क्षुब्ध किशोर ने पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी राजेश यादव का पुत्र अतुल यादव (15) गांव के ही एक लड़की से प्रेम करता था। वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था जहां प्रेमिका के घर वालों ने उसे पकड़ कर पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध होकर अतुल घर आया और फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। परिजन अतुल को फंदे से लटका हुआ देखकर सन्न रह गए। जब तक उसे फंदे से निकाला जाता तब तक वह दम तोड़ चुका था। इसकी सूचना बलुआ पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में राजेश यादव ने पुत्र की प्रेमिका के घर वालों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है। अतुल चार भाइयों में से तीसरे स्थान पर था। उसकी मौत के बाद माता सुमन व पिता सहित परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें