फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मौत, किया हाईवे जाम

Thu, 03 Nov 2016 01:32 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
चक्काजाम करते ग्रामीण।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर स्थित नवीन मंडी समिति के सामने हाइवे पर नीली बत्ती लगी स्कार्पियो की चपेट में आकर साइकिल सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने हाइवे को एक घंटे तक जाम रखा। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जाम कर रहे लोगों को हटाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी अनिल खरवार (47) राज मिस्त्री का काम करके साइकिल से घर लौट रहा था। मंडी समिति के बाद हाइवे को पार करके सड़क किनारे से जा रहा था। तभी सैयदराजा से आ रही नीली बत्ती लगी तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसे टक्कर मार दिया और भाग निकली। जब तक लोग मौके पर पहुंचते अनिल की मौत हो चुकी थी। इसके बाद नाराज माधोपुर के ग्रामीणों ने हाइवे को जाम कर दिया और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीण पीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता राशि दिए जाने की मांग कर रहे थे।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए सभी को हाइवे से हटाया। फिर जाकर माहौल सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें