फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: औराई सीएचसी में किडनी और लिवर की होगी जांच

विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
ढाई लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में सुविधाएं बढ़ाई गई है। अब मरीजों को किडनी, लिवर, हार्ट की जांच कराने के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएचसी के लैब में अत्याधुनिक सलेक्ट्रा मशीन लगाई गई। मुख्य अतिथि अधीक्षक डॉ. कृष्ण चंद्र दूबे ने फीता काटकर मशीन का संचालन शुरू किया। इस नई और आधुनिक मशीन लगने से अब जांच प्रक्रिया में आसानी होगी।
निजी लैब पर किडनी, लिवर की जांच कराने पर एक हजार रुपये लगता था, हर लैब संचालक का अलग-अलग जांच रेट है। सीएचसी पर निशुल्क जांचें की जाएगी।
अधीक्षक ने कहा कि सरकार और प्रशासन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज देना है।
इस क्रम में सलेक्ट्रा मशीन लगाई है। मौके पर डॉ. अंबरीश सिंह, डॉ. जितेंद्र दूबे, डॉ. अंजनी, गौरव चतुर्वेदी, संजय पुरुषार्थी, प्रदीप मौर्या, जय प्रकाश, प्रिंस मिश्रा, शिप्रा मौर्या, छोटे लाल यादव, कृष्ण मोहन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें