फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को अस्त-व्यस्त हालत में छोड़कर फरार हो गए। किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। लोक लाज के चलते परिजन पहले तो शांत रह गए। वहीं शनिवार को परिजनों ने थाने पर पहुंच कर दो के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया। घटना बुधवार को हुई है।
विज्ञापन

थाने पर दी तहरीर के अनुसार 14 वर्षीया किशोरी बुधवार को घर से खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान गांव के ही दो युवक उसे अगवा कर ले गए और एक निर्जन स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किए। इसके बाद अस्त-व्यस्त हाल में किशोरी को छोड़ कर दोनों मौके से फरार हो गए। काफी देर होने पर परिजन किशोरी को खोज रहे थे। काफी देर बार किशोरी अस्त-व्यस्त हाल में किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई। दोनों आरोपी दबंग किस्म के है। उनकी दबंगई के डर से व लोक लाज के चलते परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। घटना के तीन दिन बाद शनिवार को परिजन थाने पर पहुंचे और गांव के दो युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। नामजद किए गए आरोपियों में गोविंदा व अरूण शामिल हैं। थाना प्रभारी संजय कुमार पाल ने बताया कि बुधवार को किशाेरी खेत गई थी, उसी दौरान उसके साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
सात घंटे तक अभियुक्तों के चंगुल में थी पीड़िता
आजमगढ़। पीड़िता ने बताया कि सुबह लगभग नौ बजे अरूण व गोविंदा ने उसे अगवा किया और शाम चार बजे तक अपने यहां रोके रखे। इसके साथ दोनों ने दरिंदगी किया। सात घंटे बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई।
विज्ञापन

परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर किशोरी को मेडिकल मुआयने के लिए भेज दिया गया है। वहीं नामजद किए गये आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

चिराग जैन, एएसपी ग्रामीण, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें