फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खजुरी ने जीता वन साइड फाइव फुटबॉल प्रतियोगिता का मैच

विज्ञापन
धानापुर स्थित पठानटोली में फाइव साइड फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
धानापुर। कस्बा स्थित पठानटोली में परती मैदान पर पीएफसी की ओर से वन साइड फाइव फुटबॉल प्रतियोगिता आरंभ हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच खजुरी (गाजीपुर) बनाम लौंदा (चंदौली) के बीच खेला गया, जिसमें खजुरी की टीम 2-0 से विजयी रही।
विज्ञापन


मैच का शुभारंभ जफरुद्दीन हाशमी ने किया। 40-40 मिनट के दो हाफ में खेले गए मुकाबले के पहले हाफ में खजुरी टीम के राज खान ने शानदार गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। वहीं दूसरे हाफ में लौंदा टीम की गलती पर खजुरी को पेनल्टी मिली, जिसे गोल में तब्दील करते हुए टीम ने स्कोर 2-0 कर लिया। इस तरह खजुरी की टीम ने मुकाबला जीत लिया। दोनों ही टीमों ने पूरे मैच के दौरान बेहतरीन खेल भावना और शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया। इस मौके पर प्रतियोगिता समिति के अध्यक्ष अफरोज खान सहित गुफरान, सोनू, नंदलाल, चांद आदि रहे। रेफरी की भूमिका गब्बू खान ने निभाई जबकि कमेंट्री रशीद खान और रागिबउल ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें