फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों की मदद करेगा खादी ग्रामोद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। लॉक डाउन के दौरान रोजगार की तलाश में भटक रहे बेरोजगार युवकों को खादी ग्रामोद्योग विभाग ने प्रोत्साहित करने की योजना बनाई है। विभाग ने लघु उद्योग के माध्यम से दोना पत्तल बनाने वालों को आर्थिक सहायता देने के लिए आवेदन मांगा है। लेकिन आवेदक की उम्र 18 से 50 वर्ष होने पर ही उन्हें योजना का लाभ मिलेगा। विभाग ने 14 जून तक आवेदन जमा करने की समय सीमा निर्धारित किया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौरान हजारों लोग गैर प्रांतों से नौकरी और रोजगार छोड़कर वापस जिले में लौटे है। जिले में भी लगभग सभी प्रडकार के व्यवसाय और उद्योग पर लॉक डाउन के चलते काफी गहरा असर पहुंचा है। ऐसे में जिले में बेरोजगारों की लंबी फौज तैयार हो गई है। इन लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार और जिला प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती के समान है। लेकिन खादी ग्रामोद्योग विभाग ने बेरोजगार लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए योजना तैयार कर ली है। विभाग ने दोना पत्तल उद्योग लगाने के इच्छुक लोगों से आवेदन मांगा है। आवेदक 14 जून तक मुख्यालय स्थित खादी ग्रामोद्योग कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद जिला समिति द्वारा आवेदकों का साक्षात्कार लेने के बाद उन्हे रोजगार लगाने के अवसर दिए जाएंगे।
चंदौली। वित्तपोषित खादी ग्रामोद्योगी इकाईयों को अच्छे और उत्कृष्ट उत्पाद बनाने के लिए पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार योजना के तहत प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए इकाईयों को मंडल स्तर चयन किया किया जाएगा। इसके लिए इकाईयों के संचालक दो दिनों के अंदर खादी ग्रामोद्योग कार्यालय में आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन

बेरोजगार लोगों को रोजगार देने के लिए खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने प्रोत्साहित करने का निर्णय किया है। दोना और पत्तल उद्योग लगाने के लिए लोग 14 जून तक आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार के बाद उन्हें आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

किरन श्रीवास्तव, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें