कंदवा के कसवढ़ में मां भवानी प्राकट्य स्थल डेहरियाडीह में खड़ेश्वरी बाबा को तलवार भेंट करते भाज
कंदवा। कसवड़- डेहरियाडीह स्थित मां भवानी प्राकट्य स्थल परिसर में रविवार को मां कामाख्या तंत्र आश्रम गायघाट, वाराणसी के महंत चंद्रमौलि मुनि खड़ेश्वरी बाबा ने रविवार को सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह को अंग वस्त्र और तलवार भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। विधायक रविवार को मां भवानी प्राकट्य स्थल कसवढ़ डेहरियाडीह परिसर स्थित सूर्य मंदिर तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे थे। महंत चंद्रमौलि मुनि ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विधायक सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के साथ ही अनुयायियों की रक्षा और हितों के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान मृत्युंजय सिंह दीपू, अजीत तिवारी, अप्पू सिंह, शशिकांत तिवारी, मंगला सिंह, केदारनाथ तिवारी, दिग्विजय पांडेय आदि रहे। संवाद