फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बदलते मौसम के दौरान बढ़ती ठंड में बच्चों का रखें विशेष ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। बढ़ती सर्दी में बच्चों को बीमारियों की आशंका ज्यादा बढ़ जाती है। खासतौर पर छह साल की उम्र के बच्चों का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। छोटी लापरवाही ही बड़ी बीमारी को आमंत्रित कर सकती है। इसके लिए बच्चों को पर्याप्त गर्म कपड़े पहनाने और उनके खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा। यह कहना है राजकीय महिला चिकित्सालय के बालरोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश अगारिया का है।
विज्ञापन

डॉ. राजेश ने बताया कि नवजात व एक साल के कम उम्र के बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इस कारण वह विभिन्न बीमारियों की गिरफ्त में आसानी से आ जाते हैं। घटते तापमान में बच्चों को नियमित टोपी, दस्ताने एवं मोजे पहनाना चाहिए। ठंडी फर्श पर नंगे पैर नहीं चलने दें। रात में बच्चों का कमरा हल्का गर्म रखें। कहा कि ठंड के मौसम में नवजात शिशु व बच्चों को सर्दी-जुकाम के अलावा बुखार, उल्टी, दस्त, स्किन इंफेक्शन या रैशेज और फुंसियां, पेटदर्द, ड्रायकफ, डिहाइड्रेशन, निमोनिया, वायरल इंफेक्शन भी हो सकते हैं। इसलिए अगर शिशु को हल्का बुखार आए या जुकाम हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। बीमारी में भी शिशु को स्तनपान कराते रहें। साथ ही ठंड के मौसम में बच्चों को हरी सब्जियां, फल, सब्जियों एवं दूध से बनी चीजें खिलाने चाहिए। ठंड में बच्चे पानी कम पीते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कब्ज की शिकायत हो सकती है। इसलिए समय-समय पर गुनगुना पानी देते रहें।
बच्चों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत
चंदौली। ठंड के मौसम में बच्चों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। जिन बच्चों को सांस लेने की दिक्कत होती है, उन्हें धूल, धुएं और फ्लावरिंग से दूर रखें। दो या तीन गरम कपड़े पहनाएं, क्योंकि परत दर परत कपड़े ठंड से बचाव करती हैं, लेकिन बच्चे को कड़क और चुभने वाले कपड़ों की जगह नरम कपड़ों की तीन लेयर पहनाएं। इसमें बनियान जैसा कोई कपड़ा, एक पूरी बांहों का कोई टीशर्ट या ऊपरी कपड़ा और एक नर्म पजामा या ज्यादा ठंड हो तो गर्म और एक स्वेटर पहनाएं। दिन में और रात में सोते समय हल्के कपड़े ही पहनाएं। बच्चों की डाइट संतुलित रखें और ठंडा खाना बिल्कुल न दें। कोल्ड डायरिया होने पर बच्चे को उबला हुआ खाना, तरल पदार्थ और अधिक से अधिक ओआरएस दें। छह माह तक के बच्चे को सिर्फ मां का दूध ही पिलाएं ऊपर का दूध या अन्य और कोई चीज न दें। बच्चे को मच्छरदानी में ही सुलाएं। इससे मच्छर और ठंड दोनों से उसका बचाव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें