फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: समाज में परिवर्तन लाना चाहते थे कर्पूरी ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जननायक के नाम से प्रख्यात बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी शनिवार को अलीनगर स्थित राधा कृष्ण महिला महाविद्यालय में मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि रघु ठाकुर ने कहा कि स्व. ठाकुर ने पिछड़ों, शोषितों व वंचितों की लड़ाई लड़ने के साथ समाज में नई अलख जगाई। उनका जीवन सहज और सरल था। लोगों में लोकतंत्र की भावना पैदा करने के कारण उन्हें जननायक की उपाधि से नवाजा गया। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि स्व.कर्पूरी ठाकुर समाज में परिवर्तन लाना चाहते थे। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने कहा कि स्व. कर्पूरी ठाकुर जीवन पर्यंत समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे। इस मौके पर इंद्रजीत शर्मा, संजय विद्यार्थी, घनश्याम शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, मदन मोहन, बैजनाथ यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें