फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बस्ती की बिजली काटने से नाराज महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय विकास खंड के दुर्गापुर गांव की दलित बस्ती का बिजली काटे जाने से नाराज महिलाओं ने शनिवार को एक्सईएन कार्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बस्ती के कुछ उपभोक्ताओं का बिल बकाया है लेकिन विभाग के लोगों ने पूरे बस्ती की बिजली काट दी है।
विज्ञापन

दुर्गापुर गांव में मुख्यमंत्री सौभाग्य योजना के तहत घर घर कनेक्शन के लिए मीटर लगाया गया है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि कनेक्शन लगाकर छोड़ दिया गया। कभी मीटर नही चला। मीटर चला कि नही चेक भी नही करने आये न तो बिल भेजा गया। इसकी कई बार शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कुछ लोगों का बिजली बिल आया भी है तो उसमें त्रुटि है। कनेक्शन किसी के नाम पर है बिल किसी के नाम पर मनमानी तरीके से बताया जा रहा है। इस बीच शुक्रवार की दोपहर में बिजली विभाग की ओर से बस्ती का कनेक्शन काट दिया। लोक आस्था का महापर्व डाला छठ में बिजली न रहने से परेशानी हो रही है। विरोध प्रदर्शन में प्रभावती, प्रेमा, किसनावती, मंजू, रेखा, शकुंतला, राधिका, श्यामरती, बिंदा, तेतरा आदि महिलाएं रहीं। इस संंबंध में एक्सईएन राजन कुमार ने बताया कि बिजली बिल का बकाया होने के कारण लाइन काटी गइ्र है। बिल जमा करने पर कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें