फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ान गांव के मंदिर से काली जी की प्रतिमा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर । क्षेत्र के खड़ान गांव स्थित मंदिर से मां काली की प्रतिमा शुक्रवार की रात चोरी कर ली। शनिवार की सुबह जब लोग दर्शन पूजन के लिए मंदिर में गए तो वहां मूर्ति गायब देख सन्न रह गए। बाद में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि मूर्ति की आंख में सोने का पत्तल लगाया गया था।
विज्ञापन

धानापुर थाना क्षेत्र के खड़ान गांव स्थित मां काली का मंदिर है। जहां सुबह-शाम भक्त दर्शन के लिए आते रहते है। हर रोज की तरह शनिवार की सुबह गांव की कुछ महिलाएं मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची तो वहां दरवाजे का ताला टूटा हुआ देख हैरान रह गई। इसके बाद मंदिर के भीतर जाकर देखा की वहां रखी मां काली की प्रतिमा गायब है। देखते ही देखते इसकी जानकारी गांव में सभी लोगों को हो गई। बाद में मंदिर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व भी गांव में मां काली की प्रतिभा चोरी हुई थी। बाद में ग्रामीणों ने चंदा लगाकर दूसरी मूर्ति स्थापित की गई थी। इस संबंध में थाना प्रभारी बिनोद कुमार मिश्रा नें कहा कि घटना के बाबत मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें