फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के पहले निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
चहनियां के रईया गांव में देव प्रतिमा के स्थापना के गंगा जल भरते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के रइया गांव में हनुमान मंदिर परिसर में नवनिर्मित मंदिर में शनिवार को शिवलिंग के साथ ही आदिशक्ति दुर्गा और राधा कृष्ण की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके लिए पूजा अर्चना की शुरूआत बृहस्पतिवार को हुई। पहले दिन मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा से पूरा इलाका जयकारे से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले दिन गांव के लोग मंदिर पर एकत्र हुए। आयोजक शरद यादव उर्फ रिंकू ने बताया कि शनिवार को गौरी शंकर महादेव के नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसी अवसर पर आदि शक्ति मां दुर्गा एवं राधा-कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भी की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें