फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नौगढ़ में निकली कलश यात्रा, श्रीरामकथा शुरू

विज्ञापन
नौगढ़ में कलश यात्रा में शामिल कन्याएं। संवाद
विज्ञापन
नौगढ़। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को नौगढ़ कस्बे में नौ दिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। प्राचीन काली माता मंदिर से निकली यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, कन्याओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जयकारों और भक्ति गीतों से कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

सिर पर कलश धारण किए महिलाएं और कन्याएं कस्बे के प्रमुख मार्गों और बाजार से होते हुए किला रोड के रास्ते दुर्गा माता मंदिर पोखरे पर पहुंचीं, जहां यात्रा संपन्न हुई। वृंदावन से आईं कथा वाचिका राघव प्रिया ओझा भी यात्रा में शामिल हुईं। कलश यात्रा के समापन के बाद रविवार शाम सात बजे श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। आयोजकों के अनुसार, कथा प्रतिदिन शाम सात बजे से आयोजित की जाएगी।
आयोजन में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल, शिवनारायण जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज केशरी, द्वारिका केशरी, अजीत विश्वकर्मा, नेहा शर्मा, आंचल शर्मा, लाडो, छोटी, जानवी, प्रिया, अनन्या, पारी और साधना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें