ईस्टर्न बाजार स्थित जीर्ण शीर्ण हो चुके प्राचीन श्री राम मंदिर के नव
निर्माण व पंचकुंडीय श्रीराम महायज्ञ के क्रम में सोमवार की प्रात: कलश
शोभा यात्रा निकाली गयी।
यात्रा में गाजे-बाजे, हाथी, घोड़ा, ऊंट व बग्घी पर सवार महात्माओं के साथ सिर पर कलश रखकर महिलाओं शामिल हुईं।
यात्रा
मंदिर परिसर से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए जीटी रोड, कैलाशपुरी मोड़,
रविनगर, पटेल नगर, आर्यसमाज मंदिर के पीछे से होते हुए नई सट्टी, लाट नंबर
दो, गल्ला मंडी होते हुए वापस मंदिर प्रांगण में पहुंची। मंदिर निर्माण के
निमित्त निकाली गई कलश यात्रा के साथ चल रहे हाथी, घोड़े, ऊंट तो आकर्षण
का केंद्र थे ही, बच्चों द्वारा निकाली गई आकर्षक झांकियां सभी का मन मोह
ले रही थीं।
इसके बाद हाथों में झंडा लिये भक्त, बैंड पार्टी के बाद राम,
लक्ष्मण, सीता, देवाधिदेव शंकर व राधा कृष्ण की झांकी बग्गी पर चल रही थी।
कलश यात्रा का प्रमुख आकर्षण वाराणसी के 21 सदस्यीय डमरू दल के लोग रहे।
यात्रा में महंत राम कृष्ण दास जी, स्वामी ओंकार दास जी, प्रज्ञा भारती,
हरिदास जी, पूर्णचन्द्र दास जी, निखिल उत्कल मठ मंदिराधीश, सेवासंघ के
महासचिव डा. विजय रामानुज, प्रेमदास जी, नरहरि दास जी, सुदर्शनदास जी
महाराज, राम कृष्ण दास, बलरामदास जी, गिरीशदास जी सहित सैकड़ों संत भी साथ
चल रहे थे।
कार्यक्रम में मंदिर निर्माण समिति व यज्ञ समिति के सदस्यों के
साथ मुगलसराय विधायक बब्बन सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष पति रमेश
जायसवाल का भरपूर सहयोग मिला।
विदित हो कि पंचकुंडीय श्री राम महायज्ञ का
आयोजन श्री राम मंदिर पापड़िया मठ के महामंडलेश्वर राम कृष्ण दास जी महाराज
के सानिध्य में 20 से शुरू हो गया। यह 29 अप्रैल तक चलेगा।