फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: महामृत्युंजय यज्ञ के पूर्व निकाली कलश शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के पिपरी गांव के बाबा दुखहरण नाथ मंदिर परिसर से शनिवार को महामृत्युंजय महायज्ञ के पहले बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में देवी देवताओं की आकर्षक झांकियों ने लोगाें का मन मोहा। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं ने कलश में जल भर कर मंदिर और यज्ञ स्थल की परिक्रमा की। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच कलशों को स्थापित किया गया।
विज्ञापन

नौ कुंडीय महामृत्युंजय यज्ञ की तैयारी लंबे समय से चल रही है। शनिवार को इसकी शुरुआत कलश शोभा यात्रा से हुई। शोभा यात्रा में सिर पर कलश व हाथों में धर्म ध्वजा व देवी देवताओं की झांकी सजायी गई थीं। 108 कुंआरी कन्याएं कलश लेकर चल रही थीं। शोभा यात्रा में देवी देवताओं के गगन भेदी जयकारे गूंज रहे थे। शोभा यात्रा क्षेत्र के नोनार,जोगवां, पिपरी डिलिया,भैंसा होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंचा। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्वान आचार्यों ने कलश की स्थापना कराई। अनंतानंद सरस्वती महाराज ने बताया इस यज्ञ के दौरान दिलीप शास्त्री का इस दौरान डॉॅ. हरेंद्र राय, रमेश राय, सोनू राय, आलोक राय, दीपांशु मिश्रा, राकेश राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें