कैमूर जिले का 24वां स्थापना दिवस मंगलवार को भभुआ के बाबू जगजीवन राम
स्टेडियम में धूमधाम के साथ मनाया गया। इसका उद्घाटन डीआरडीए निदेशक
रवीन्द्र कुमार ने दीप जलाकर किया।
इस अवसर पर जिले के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कई विधाओं में गीत संगीत प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम
की शुरूआत बाल कलाकार प्रिंस कुमार दुबे ने सोलो गायन से की।
इसके बाद
प्रिंस ने भजन, ठुमरी व गजल गाकर सबका दिल जीत लिया। जिसके गाने के बोल राग
यमन में थे ‘जा रे पिया जा तोसे नाहीं बोलूं ठुमरी की प्रस्तुति के बोल
थे। ‘झपकी अखियाँ मैं सो गयी ननदी, ‘सइयां दुआरे से फिर गए ननदी’ गा कर खूब
तालियां बटोरीं। इस मौके पर मॉडर्न स्कूल भभुआ, सनबीम स्कूल चैनपुर, नुआव,
भगवानपुर आदि प्रखण्डों के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति की।
ऑर्गन पर
प्रमोद पाण्डेय, पैड पर पीयूष दुबे व तबले पर शशिकांत दुबे ने संगत की।
इस
मौके पर वरीय उप समाहर्ता शाहनवाज अहमद, नियाज, जिला बाल विकास परियोजना
पदाधिकारी रेणू कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी रेखा कुमारी, नगर परिषद
सभापति अमरदेव सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्त्रस्म का संचालन
वरीय अधिवक्ता मोहम्मद कलीम ने किया।