फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कैलाशनाथ हाॅफ मैराथन में दूसरे स्थान पर रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। क्षेत्र के नरौली निवासी व केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर 56 वर्षीय कैलाशनाथ यादव ने अपने फिटनेस के दम पर एक बार फिर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। वर्तमान में महाराष्ट्र में सेवा दे रहे कैलाशनाथ ने रविवार की सुबह प्रयागराज के ऐतिहासिक अरैल घाट पर आयोजित हाॅफ मैराथन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के धावकों ने हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कैलाशनाथ ने 21 किलोमीटर की लंबी दूरी एक घंटा 34 मिनट 45 सेकेंड में पूरी कर अपने फिटनेस, आत्मविश्वास और अनुशासन का परिचय दिया। कैलाशनाथ ने कहा कि भविष्य में भी वे खेल और सेवा दोनों क्षेत्र में अपना सर्वोत्तम देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें