फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पावर लिफ्टिंग में एलबीएस डिग्री कॉलेज के छात्रों ने जीता पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। वाराणसी के हरिश्चंद्र स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय परिसर में रविवार को आयोजित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अंतर महाविद्यालयी वेट लिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग/ बेस्ट फिजिक (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता में लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीता है। प्रतियोगिता में महिला वेट लिफ्टर संजना यादव ने स्वर्ण पदक, सुभाष ने रजत पदक तथा बेस्ट फिजिक में प्रांजल गुप्ता ने रजत पदक प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार तिवारी और प्राचार्य प्रो. उदयन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने खिलाड़ियों और टीम के मैनेजर डॉ. नवीन कुमार को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें