क्षेत्र के मारुफपुर स्थित जटाधारी महाविद्यालय मेां विद्यालय के संस्थापक
स्व.जयप्रकाश सिंह के बारहवीं पुण्य तिथि पर गणमान्य लोगों ने उन्हें याद
किया।
इस दौरान हुई गोष्ठी में कालेज के प्राचार्य डा. ओमप्रकाश
सिंह ने जयप्रकाश सिंह को महान कर्मयोगी बताया और उनके बताए मार्ग पर चलने
का आह्वान किया।
गोष्ठी में डा. ओपी सिंह ने कहा कि कहा कि इस संस्थापक के
बताए रास्ते पर चलकर उनकी सोच के अनुसार गरीब और मजलूमों को शिक्षित कर
समाज और देश के उत्थान में भागीदार बनाना ही एक मात्र लक्ष्य है।
वहीं
जटाधारी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामअवध यादव ने कहा कि स्व.जयप्रकाश
सिंह की कर्मशील जीवन वंदनीय है। विद्यालय के प्रबंधक सत्यनारायण प्रसाद
ने कहा कि स्व.जयप्रकाश सिंह जानते थे कि समाज का उत्थान तभी होगा जब लोग
शिक्षित होंगे।
इस अवसर पर अजीमुल हक, सत्यनारायण सिंह, सरोज देवी,
शिवप्रकाश सिंह आदि उपस्थत रहे। सभा की अध्यक्षता डा.रमाकांत पाठक व
संचालन डा.सुभाष यादवत ने की।