फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एमसीए को हरा के जेपी क्रिकेट एकेडमी फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन की ओर से पटनवा के खेल मैदान पर खेले जा रहे बद्री प्रसाद स्मारक जूनियर क्रिकेट में शुक्रवार को सेमी फाइनल मुकाबले में जेपी क्रिकेट एकेडमी ने एमसीए को सात विकेट से पराजित कर दिया। इस तरह टीम फाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन

टॉस जीत कर जेपी क्रिकेट एकेडमी ने एमसीए को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले खेलते हुए एमसीए की टीम ने तीन विकेट पर 199 रन बनाए। टीम की ओर से आर्यन ने नाबाद 67 रन बनाए। इसमें सात चौके शामिल रहे। संतोष ने 42 गेंद पर चार छक्के और पांच चौके की मदद से 53 रन बनाए। ध्रुव प्रकाश सिंह ने नाबाद 32 रन बनाए। जेपी क्रिकेट एकेडमी की तरफ से अनुराग ने एक विकेट लिए। दो खिलाड़ी रन आउट हुए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेपी एकेडमी ने रोहित की तेज पारी 45 रन (चार छक्के और चार चौके) की बदौलत 23 ओवर में ही दो सौ रन बनाकर जीत हासिल कर ली। टीम की तरपु से श्याम सेठ ने नाबाद 42 रन, सुप्रियो ने 18 रन बनाए। रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मैच रेफरी शौजब हुसैन ने दिया। अंपायरिंग राहुल और और एस हुसैन ने की जबकि स्कोरर अंकित चव्हाण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें