अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारीडीह गांव के पास शनिवार की सुबह नेशनल हाईवे के किनारे संकेतक की ग्रिल से लटकता एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने उसके के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, झारखंड के चतरा जिले के जोगियारा गांव निवासी कारु भारती (55) कुछ दिनों पहले ही रोजगार की तलाश में अपने घर से निकला था। पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की। पुलिस ने कारू के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही कारु के परिजन झारखंड से चंदाैली के लिए निकल पड़े। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना की सही जानकारी हो पाएगी। संवाद