फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बंद मकान का ताला तोड़कर 50 लाख से ज्यादा के जेवरात चोरी, पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

Mon, 13 Jul 2026 05:59 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली जिले के दुलहीपुर के सतपोखरी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। ताला तोड़कर 50 लाख से अधिक के जेवरात चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सतपोखरी स्थित मनोहर नगर कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात एवं अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। क्षेत्र में इस वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मनोहर नगर कॉलोनी निवासी असदुल्ला फरीदी (65), सेवानिवृत्त कर्मचारी, अपने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली गए हुए थे। घर में ताला बंद था। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर मकान में प्रवेश किया। इसके बाद एक कमरे का ताला तोड़कर अलमारियों में रखे सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। 

चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। रविवार सुबह घर में काम करने वाली लक्ष्मीना (40) जब मकान पर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख उन्हें संदेह हुआ। अंदर जाकर देखा तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां खुली थीं। उन्होंने तत्काल पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


सूचना पर यूपी-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मकान मालिक को भी घटना की जानकारी दी गई, जो दिल्ली से वापस पहुंचने के बाद पुलिस की मौजूदगी में घर का निरीक्षण कराया। बताया गया कि मकान में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे, जिससे चोरों को वारदात अंजाम देने में आसानी हुई। 

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें