फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी समेत लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव में रविवार की रात एक घर में घुसे चोरों ने नगदी समेत लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह कमरे में बिखरा हुआ सामान देखकर गृह स्वामी के होश उड़ गए। बाद में पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

इलिया थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव निवासी महेंद्र कुमार मौर्या पेशे से पोस्टमास्टर है। रविवार को जब महेंद्र मौर्या व उनकी पत्नी बरामदे में सो रहे थे कि तभी पीछे की दीवार से चोर घर में घुस आए। इसके उन्होंने कमरे में घुसकर आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 52 हजार रुपये नगदी समेत सोने का झुमका, सिकड़ी, हार, मंगलसूत्र, अंगूठी, सहित चांदी के आभूषण समेत अटैची व बक्से में रखी साड़ियां लेकर फरार हो गए। सोमवार की सुबह उठने के बाद जब महेंद्र कमरे में गए तो वहां बिखरा हुआ सामान देेखकर उनके होश उड़ गए। बाद में उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें