फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में चोरों के हौसले बुलंद: घर में घुसकर लाखों के जेवर और नकदी चोरी, विरोध करने पर किशोर को पीटा

Fri, 30 Oct 2026 05:46 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली जिले में चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोर को पीट दिया। सिर और पीठ पर वार कर फरार हो गए। 
 
विज्ञापन
मौके पर बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बलुआ थाना क्षेत्र के इटवा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान घर में सो रहे 17 वर्षीय किशोर की नींद खुल गई। विरोध करने पर चोरों ने उस पर हमला कर दिया और सिर व पीठ पर वार कर घायल कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इटवा गांव निवासी मुन्ना प्रजापति के घर में चोर घुस गए। घर में रखे करीब दो से तीन लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और 12 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इसी दौरान घर में सो रहे मुन्ना प्रजापति के 17 वर्षीय किशोर की नींद खुल गई। उसने चोरों को रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि चोरों ने उसके सिर और पीठ पर वार कर दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें