फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यीशु थे मानवता के रक्षक

Sat, 15 Apr 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली
विज्ञापन
प्रार्थना करते मसीही समुदाय के लोग।
विज्ञापन
मनुष्य को पापों से छुटकारा दिलाने के लिए धरती पर आए यीशु का बलिदान दिवस गुड फ्राइडे जिले में परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई। इसमें लोगों ने पापों से छुटकारा दिलाने की प्रार्थना की। नगर के बाल यीशु कैथोलिक चर्च में फादर विपिन सीजे ने अपने सहयोगी फादर के साथ लोगों को प्रार्थना कराई। इस दौरान यीशु को विश्व मानवता का बड़ा रक्षक बताया गया।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम से ही नगर के यूरोपियन कालोनी स्थित बाल यीशु चर्च और घंटाघर चर्च में प्रार्थना शुरू हो गई थी। देर रात तक भजन कीर्तन चला। शुक्रवार की सुबह से एक बार फिर प्रार्थना की शुरुआत हुई। नगर से आसपास के इलाकों से आए मसीही समुदाय के लोग जुटे और प्रार्थना की। इस दौरान 12 बच्चों की पूजा की।
बाद में फादर विपिन सीजे अपने सहयोगी फादर के साथ लोगों को प्रभु यीशु के जन्म और बलिदान की कथा सुनाई। बताया कि ईश्वर ने मनुष्यों को पापों से छुटकारा दिलाने के लिए अपने सबसे प्यारे पुत्र यीशु को धरती पर भेजा। यहां उन्होंने लोगों को मानव को मानव से प्रेम करना सिखाया। यह सब जिन्हें पसंद नहीं आया तो यीशु को पकड़ कर यातनाएं दी और सूली पर लटकाया। यीशु ने लोगों केे पाप को अपने सिर लेकर उसकी सजा भोगी और लोगों को पापों से छुटकारा दिलाया।
विज्ञापन

 तीन दिन बाद प्रभु यीशु एक बार फिर जीवित हो उठे और लोगों के साथ रहे। इस मौके पर ईस्टर का त्योहार मनाया जाएगा। इसी तरह घंटाघर चर्च में दिन भर प्रार्थना सभाओं का दौर चलता रहा। लोगों ने चर्च में पहुंच कर प्रार्थना की। शनिवार की रात में विशेष प्रार्थना होगी और रविवार को ईस्टर मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें