फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जद यू का सम्मेलन

Wed, 15 Jul 2015 01:33 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता दल यू चैनपुर विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्र सरकार पर हमला बोला गया। इस दौरा प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनायी गई।
विज्ञापन


 क्षेत्र के भगवानपुर उच्च विद्यालय  के मैदान पर आयोजित सम्मेलन में राज्य सभा सदस्य अनवर अली ने केंद्र सरकार को विफल बताया। 


कहा कि लोकसभा चुनाव में झूठ बोलकर भाजपा सरकार केंद्र की सत्ता में आई। उसने जो भी वादा  किया आज तक पूरा नहीं हुआ। नरेंद्र मोदी अल्पसंख्यकों के दुश्मन है। वे गोधरा कांड को पूरे देश में फैलाना चहते हैं। कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को  तरक्की के रास्ते पर ले गए हैं।

आयोजक आलोक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि  भाजपा के झूठ से लोग सतर्क रहें। बीजेपी सांप्रदायिकता के नाम पर देश और  राज्य को बांटना चाहती है, परन्तु महागठबन्धन उसके इरादे को कामयाब नहीं  होने देगा। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में विदेशों में जमा काला धन वापस लाने, महंगाई कम करने, भ्रष्टाचार मिटाने, सबके खाते में 15 लाख रूपये डालने  का वादा किया था।
विज्ञापन


 उस वादे की हवा निकल गयी। भाजपा के शासन में   सम्प्रदायिकता को बढ़ावा मिला है। सम्मेलन में काराकाट के पूर्व सांसद महाबली सिंह, इसरार खान आदि ने  संबोधित किया।
विज्ञापन


 इस मौके पर भगवानपुर प्रखण्ड के सरैयां पंचायत, भगवानपुर  पंचायत व मोकरम पंचायत के मुखिया ने सैकड़ों समर्थकों के साथ जदयू में  शामिल होने की घोषणा की। अध्यक्षता चंद्रप्रकाश आर्य ने और संचालन अंशु सिंह ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें