फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पूर्वांचल स्पोर्ट्स को हरा कर जेपी एकेडमी ने जीता ओपनिंग मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन की ओर से बीपी हायर सेकेंड्री स्कूल में रविवार को बद्री प्रसाद स्मारक जूनियर क्रिकेट की शुरुआत हुई। उद्घाटन मैच में जेपी क्रिकेट एकेडमी ने बनारस की पूर्वांचल स्पोर्ट्स को 70 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेपी क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवरों में सात विकेट खोकर 142 रन बनाए। टीम की ओर से सुप्रियो ने सात चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 53 रनों की पारी खेली। रोहित ने 20 रन और शाश्वत ने 25 रन बनाए। पूर्वांचल की तरफ से पवन, आकाश ,रुद्रा ,और आशुतोष ने एक एक विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्वांचल की पूरी टीम 22 ओवर में 73 रन पर आउट हो गई। टीम की तरफ से अमन ने 20, हर्षित ने नाबाद 65 रन बनाए।
जेपी की तरफ से समीर यादव ने चार ओवर में छह रन देकर चार विकेट लिए। आकाश ने भी चार विकेट चटकाए । समीर प्लेयर ऑफ द मैच बने। इसके पहले मुख्य अतिथि राहिब जाफरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत की। इस मौके पर चंदन पटेल, गोपाल वर्मा, जेपी सोनकर आदि उपस्थित रहे। अंपायर सुमित और शुभम रहे जबकि मैच रेफरी नीरज कुमार रहे। अतिथियों का स्वागत परमानंद पटेल ने जबकि धन्यवाद ज्ञापनआयोजक शौजब हुसैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें