फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान की मौत की सूचना पर गाव में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। स्थानीय थाना के गोपालपुर निवासी सेना के जवान जफरुद्दीन खान (45) की जौनपुर के मड़ियाहूं में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। जवान के मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। देर शाम तक मृतक जवान का शव घर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

गोपालपुर गांव निवासी जफरुद्दीन खान आर्मी में इन दिनों लखनऊ के पाइनर यूनिट में तैनात थे। होली पर वे घर आए थे। लॉक डाऊन होने के चलते घर पर ही रुक गए। सोमवार को वह बाइक से लखनऊ ड्यूटी पर के लिए निकल गए। रास्ते में मडियाहूं जौनपुर के समीप ट्रैक्टर के चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मृतक के आधारकार्ड व परिचय पत्र के आधार पर धीना थाना प्रभारी राजेश कुमार को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुरुष सदस्य जौनपुर के लिए रवाना हो गए। वहीं महिलाओं को रो रो कर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें