फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीएचसी में जन औषधि केंद्र का हुआ उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मंगलवार को पीएचसी सदर परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र का उद्घाटन कर शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रमेश जायसवाल, ब्लाॅक प्रमुख संजय सिंह बबलू व सीएमओ डाॅ. वाईके राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद अतिथियों ने जन औषधि केंद्र पर उपलब्ध दवाओं व सुविधाओं के बाबत संचालक आशुतोष शरण जायसवाल ने जानकारी ली।
विज्ञापन

विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि जन औषधि केंद्रों का संचालन सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। सरकार का प्रयास है कि सरकारी अस्पतालों पर आने वाले गरीब व मध्यम वर्ग के मरीजों को कम पैसे में अच्छी गुणवत्तायुक्त दवाएं उपलब्ध हो सकें। इसी मंशा के तहत सरकार की ओर से अस्पतालों में जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं। केंद्र संचालक आशुतोष ने बताया कि 1759 उच्च गुणवत्तायुक्त दवाओं के साथ ही 280 सर्जिकल उपकरण उपलब्ध हैं। यहां लोगों को दवाएं 50 से 90 प्रतिशत कम रेट पर उपलब्ध होंगी। इस दौरान पीएचसी प्रभारी संजय कन्नौजिया, डाॅ. विजय जायसवाल, वैष्णव कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें