फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जमुड़ा के युवक की नोएडा में सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के जमुड़ा गांव निवासी मुकेश गुप्ता (24) की नोएडा के जेवर में सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक चला रहे दिनेश सिंह (27) घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह दोनों बाइक से जा रहे थे इस दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक चला रहे दिनेश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मुकेश के शव को पुलिस ने पंचनामा के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। गांव निवासी ज्ञानचंद्र गुप्ता का बेटा मुकेश गुप्ता दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्य करता था। शनिवार को वह गांव के दिनेश सिंह के साथ बाइक से दिल्ली जाने के लिए निकला था। रविवार की देर रात शव जमुड़ा पहुंचा। सोमवार को अंतिम संस्कार बलुआ गंगा घाट पर किया गया। मुखाग्नि पिता ज्ञानचंद्र गुप्ता ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें