फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात सिपाहियों की कमी से लगता है जाम

Fri, 20 May 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
जीटी रोड पर लगा वाहनों का जाम।
विज्ञापन
जिले में यातायात व्यवस्था संचालित करने का जिम्मा यातायात के महज 14 पुलिस कर्मियों पर है। नतीजा यह है कि न तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लग पाती है और न ही जगह जगह लगने वाले जाम को ही खत्म किया जा सका है। जबकि यातायात प्रभारी के अनुसार कम से कम 25 सिपाहियों की जरूरत है।  
विज्ञापन

जिले में एक लाख से अधिक वाहन रोजाना सड़कों पर फर्राटा भरते हैं। तेज रफ्तार होने से अकसर दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। इसके अलावा कई बार जाम को हटाने के लिए यातायात पुलिस की कमी सामने आती है। यातायात प्रभारी आशीष सिंह का मानना है कि सर्वाधिक जाम की समस्या मुगलसराय नगर के नई सट्टी से लेकर सपा कार्यालय के बीच रहती है। मुगलसराय में ही नई सट्टी, विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय, वीआईपी गेट, रेलवे स्टेशन गेट, रोडवेज और सपा कार्यालय के समीप आए दिन जाम लगता रहता है। एक-एक स्थान पर यह जाम आधे-आधे घंटे तक लग जाता है। ऐसे में एक वाहन को नई सट्टी से सपा कार्यालय तक पहुंचने में आधे घंटे से 45 मिनट तक का समय लग जाता है। जनपद में यातायात व्यवस्था के लिए एक एसआई सहित कुल 14 सिपाही हैं। मुगलसराय में वीआईपी गेट तथा सपा कार्यालय पर एक-एक तो चंदौली में सकलडीहा तिराहे पर एक तथा कचहरी के पास दो सिपाहियों की तैनाती की गई है। इनके साथ पांच होमगार्ड सहायता में लगे रहते हैं। शेष तीन सिपाही टीएसआई (यातायात उप निरीक्षक) के साथ विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करने के साथ ही विभिन्न विद्यालयों में गोष्ठी व चेकिंग अभियान चलाते रहते हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें