फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे से लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। लंबे समय से कस्बा सहित आसपास के गांवों में सड़क किनारे गैस पाइप लाइन बिछायी जा रही है। विभागीय ठेकेदार द्वारा गड्ढा खोदकर मिट्टी का ढे़र छोड़ दिये जाने पर ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं इससे सकलडीहा-अलीनगर तिराहे के समीप आये दिन जाम लग जाता है। शिकायत के बाद भी विभागीय इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कस्बा में पिछले दो साल से सड़क निर्माण का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से धीमी गति से किया जा रहा है। दूसरी ओर गैस पाइप लाइन के विस्तार के लिये कस्बा में जगह-जगह गड्ढा खोदा गया था। कई जगह पाइप डालने के बाद गड्ढे को पाट दिया गया। वही कई स्थान पर अभी भी मिट्टी का ढ़ेर लगा हुआ है। जिसके कारण आये दिन जाम की स्थित उत्पन्न हो जाने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। वहीं मिट्टी के ढ़ेर के कारण सुबह से शाम तक उड़ने वाली धूल से भी लोगा काफी परेशान है। समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें