फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग 12 घंटे जाम, किया प्रदर्शन

Fri, 08 Jan 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर औरैया गांव के समीप बुधवार की आधी रात में तीन ट्रकों के अचानक खराब हो जाने से लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन


इधर जाम में फंसे ट्रक चालकों ने गुरुवार की सुबह 11 बजे प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। चालकों का आरोप था कि समय से रोड टैक्स जमा करने के बाद भी सड़कें बदहाल हैं। इससे चालकों को आएदिन जाम में फंसना पड़ रहा है। इधर दोपहर 12 बजे ट्रकों के ठीक होने के बाद रास्ता चालू हो गया।

बुधवार की देर रात 12 बजे बिहार के डेहरी अनसोन से बालू लादकर गाजीपुर जा रहे ट्रक का गुल्ला अचानक औरैया गांव के समीप सड़क पर बने गड्ढे में टूट गया। इससे ट्रक सड़क के बीचोबीच खड़ा हो गया। पीछे से आ रहे ट्रक का गुल्ला भी पहले ट्रक के बगल में टूट गया।
विज्ञापन


दोनों ट्रकों के ठीक बगल में एक अन्य ट्रक तकनीकी खराबी के कारण खड़ा हो गया। इससे मार्ग पर आवागमन दोनों तरफ से ठप हो गया और जेवरियाबाद से अमड़ा पुलिया तक आठ किलोमीटर वाहनों का लंबा जाम लग गया।

जाम के चलते ट्रक चालकों के साथ ही अन्य वाहन चालक भी भूख प्यास से बिलबिला उठे। वहीं स्कूली वाहनों के जाम में फंसे होने के चलते बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाए।

ठंड में 12 घंटे से जाम में फंसे चालकों का धैर्य सुबह करीब 11 बजे टूट गया और उन्होंने राजमार्ग के अधिकारियों व जिला प्रशासन के  खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उसी दौरान एआरटीओ ओवरलोड वाहनों की चेकिंग करते हुए मौके पर पहुंच गए। एआरटीओ को देखकर चालकों का गुस्सा और भड़क गया।


उनका कहना रहा कि सड़क ठीक नहीं है तो हम लोग रोड टैक्स देना बंद कर देंगे। मामला बिगड़ता देख एआरटीओ मौके से निकल पड़े। इस दौरान अवधेश यादव, राजेंद्र यादव, वीरेंद्र, विजयशंकर, राजेश यादव, मुन्नीलाल, महेश, अप्पू सिंह, राकेश, अरशद वारसी, लल्लन यादव, मुख्तार सिंह, मुलायम यादव, मनोज, रवि पाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें