पड़ाव के जलीलपुर में सैनिटाइज्ड करते कर्मी।
- फोटो : CHANDAULI
सूजाबाद में कोरोना पाजिटिव मिलने पर बरती जा रही है सतर्कता
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
पड़ाव। वाराणसी जनपद अंतर्गत गंगा पार पड़ाव से सटे सूजाबाद गांव में कोरोना पाजीटिव मिलने के बाद से
लगातार जिले में सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं। सूजाबाद से सटे चंदौली जिले के मढ़िया, जलीलपुर, बहादुर आदि गांवों को सील करने के बाद लगातार सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। मंगलवार को फायर ब्रिगेड की टीम के सहयोग से जलीलपुर गांव में सैनिटाइजर किया गया। इस अवसर पर सेक्रेटरी अनिल राय, प्रधान विजय चौहान, श्री प्रकाश सिंह, संतोष राजभर, अंजनी गोंड़, विष्णु दत्त देववंशी, बाबू मौर्य रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर तथा महिला वार्ड व लालपुर ग्राम पंचायत मे मंगलवार को दवा का छिड़काव किया गया। प्रभारी एडीओ पंचायत अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कर सैनिटराइज कराया गया। उन्होंने बताया कि दवा छिड़काव करने के लिए दिरेहूं ग्राम प्रधान दिवाकर मौर्य को 6 मशीन सौंपी गई। इसके माध्यम से सफाई कर्मचारी गांव में दवा का छिड़काव करेंगे का कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुजीत पटेल, सफाई कर्मचारी जितेंद्र, अनिल, धनंजय, रितेश चौहान, हरिहर पाल, राज भवन रहे।
रिपोर्ट-सुभाष मौर्य और शीतला प्रसाद राय
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1200