फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावण मास में जागेश्वरनाथ मंदिर नहीं खुलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। सावन माह में हमेशा गुलजार रहने वाला जागेश्वरनाथ धाम इस वर्ष सुना रहेगा। शुक्रवार की शाम को ग्राम प्रधान रामविलास पाल तथा मंदिर से जुड़े लोगों की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मंदिर सिर्फ आरती और भोग के लिए खुलेगा। मंदिर आम दर्शनार्थियों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

शिवालय के महंत कैलाशनाथ गिरी ने बताया कि सावन माह में मंदिर का पट सिर्फ आरती और भोग के लिए खुलेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी वायरस के संक्रमण की खतरे को देखते हुए सभी आयोजन रद्द कर दिए गए हैं । उन्होंने कहा कि फूल माला की दुकानें भी परिसर में बंद रहेगी उन्होंने कहा कि इसके साथ ही साथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं का प्रवेश भी रोकने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु आस्था के साथ घर से ही दर्शन पूजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें