फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे तक हुई झमाझम बारिश, गर्मी से राहत

Sun, 03 Jul 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
शनिवार को बारिश के बीच घर जाते छात्र। अमर उजाला
विज्ञापन
 मौसम ने शनिवार की दोपहर अचानक करवट ली और करीब डेढ घंटे तक झमाझम बारिश  हुई। इससे जनपदवासियों को कड़ी धूप, तेज गर्मी और उमस से लोगों कोङ शनिवार की  दोपहर राहत मिली। अच्छी बरसात का असर रहा कि जिला मुख्यालय स्थित आधा  दर्जन कार्यालय जलमग्न हो गए। आलम यह था कि जब बारिश रूकी तो डीएम  कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, तहसील परिसर व सदर कोतवाली परिसर पानी  से जलमग्न हो गया। वहीं नगर पंचायत के निचले इलाकों में भी बारिश का पानी  भरने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत           हो रही थी। 
विज्ञापन


दरअसल कई दिनों तक  कड़ी धूप और उमस से जनपदवासी बेहाल थे। शनिवार की सुबह भी धूप व उमस का  माहौल बना हुआ था। दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया और आसमान में बादल छा गए।  अपराह्न एक बजे तक तेज हवा ासंग बारिश शुरू हो गई। जिला मुख्यालय सहित आसपास  के इलाकों में करीब दो घंटे तक जबरदस्त बारिश हुई। आलम यह नगर पंचायत की  कई गलियां नदियों के रूप में तब्दील हो गई थीं।

जलजमाव से लोगों को आवागमन में भारी फजीहत झेलनी पड़ी। इसके अतिरिक्त जिला  मुख्यालय स्थित सदर कचहरी, पुलिस अधीक्षक आवास, सदर ब्लाक परिसर, पशु  अस्पताल परिसर, विकास भवन, जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय,  सदर कोतवाली परिसर के अतिरिक्त जिला सहकारी उपनिबंधक कार्यालय परिसर बारिश  के पानी से लबालब भर गया। इसके चलते अधिकारी व कर्मचारी जूते-चप्पल हाथ में  लेकर बारिश के पानी से होकर गुजरे। वहीं ग्रामीण अंचलों में कीचड़ व फिसलन  के कारण आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें