फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कनॅल साहब की पार्टी है, गोलगप्पे का ऑर्डर देकर 10 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवर जसाव निवासी गोलगप्पे के कारोबारी राहुल कुमार व उसके भाई रोशन राजभर से साइबर ठगों ने 10 हजार की ठगी कर ली।
विज्ञापन

राहुल कुमार व रोशन ने बताया कि बृहस्पतिवार को किसी का मोबाइल पर फोन आया। उसने कहा कि आर्मी कैंप से बोल रहा हूं। आर्मी के कर्नल साहब की पार्टी है। पार्टी के लिए दो हजार गोलगप्पों की जरूरत है। राहुल ने कहा कि एक हजार गोलगप्पे का चार हजार रुपये लगेंगे। उसने कहा कि अगर क्वालिटी अच्छी होगी तो एक हजार के लिए पांच रुपये बढ़ाकर दूंगा। कारोबारी तैयार हो गया। शुक्रवार को दोपहर में दो हजार गोलगप्पे व उसकी सामग्री तैयार की। दोनों भाइयों उक्त नंबर पर फोन किया तो ऑनलाइन भुगतान की बात कह ठगों ने पहले दो रुपया भेजे। इसके बाद भइयों को वीडियो काॅलिंग के माध्यम से लिंक पर क्लिक करवा कर दो बार में 10 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें