फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को खूब बरसे मेघ

Mon, 29 Jun 2015 01:51 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की भोर में करीब तीन बजे से शुरू हुई बरसात पूरे दिन जारी रही। यही नहीं देर रात तक बारिश थमी नहीं थी।
विज्ञापन


जिले में एक दिन में हुई बरसात ने आम लोगों को जहां राहत प्रदान किया, वहीं किसानों के लिए वरदान सरीखी रही। किसानों को खेतों की तरफ रुख करने को प्रेरित किया। वे खेतों में जमा पानी का प्रयोग करने में जुटे रहे। एक दिन में जिले में दस मिमि बरसात होने का अनुमान है।

जोरदार बरसात से तापमान अधिकतम 28 तक पहुंच गया था।
उधर मानसून की पहली मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका व नगर पंचायतों की साफ सफाई व  नाली की सफाई तथा कूड़े की उठान की कलई खोल कर रख दी है। रविवार को हुई बारिश से हर जगह जल जमाव व कीचड़ की स्थिति देखने को मिली। चारों ओर  लोग नगर पालिका व नगर पंचायत प्रशासन को कोसते रहे।
विज्ञापन


जनपद में एक नगर पालिका  व तीन नगर पंचायत हैं। जिसमें मुगलसराय, चकिया, चंदौली व सैयदराजा शामिल हैं। साफ सफाई व पानी निकासी तथा जलजमाव की समस्या को दूर करने का दावा  किया जाता रहा है। रविवार को लगातार बारिश से नगरों की  स्थिति नारकीय बन गई है। जगह जगह नालियां ओवर फ्लो रहीं, तो साफ सफाई न होने  के  कारण जल जमाव होता रहा ।

वहीं कई जगह सड़कों का निर्माण नहीं होने से  गड्ढों में पानी में पानी भर गया। नगर के काली महाल, चतुर्भुजुपर,  बिछड़ी, लखमीपुर, हनुुमानपुर, नई बस्ती, चंदासी आदि क्षेत्रों में जलजमाव  से लोगों को परेशानी हुई । वहीं साफ सफाई न होने से कई जगह कूड़े का  ढेर लगा हुआ है। लोगों को बारिश के बाद संक्रामक रोग फैलने व मच्छरों के  पनपने का खतरा सामने दिख रहा है।

 नगर पंचायतों में भी स्थिति गंभीर है साफ  सफाई के दावे  तो किए गए मगर पहले दिन हुई लगातार बारिश से लोगों को फजीहत  का सामना करना पड़ा। बाजार हाट करने निकले लोगों को कीचड़ युक्त सड़कों से  गुजरना पड़ा। वहीं वाहनों के गुजरने से सड़कों पर जमा पानी का छींटा  लोगों के कपड़ों पर भी पड़ा। लोग नगर की नारकीय स्थिति के लिए नगर पालिका  को कोसते नजर आए।
विज्ञापन



इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रमेश चंद्र सिंह ने बताया कि बरसात रुकते ही नालियों की सफाई फिर से कराई जाएगी। नगर को हर तरह से प्रदूषण मुक्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें