फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से निबटने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद के निर्देश पर शनिवार को लोक निर्माण विभाग की ओर को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के वनभीषमपुर के गरीब और जरूरतमंदों में भोजन के पैकेट बांटा गया। साथ ही लोक निर्माण के नोडल अधिकारी मिथिलेश कुमार और डीपी सिंह ने लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कोरोना जैसी महामारी से निबटने के लिए सोशल डिस्टेंशन को एक कारगार उपाय बताया। मिथिलेश कुमार ने कहा कि कहा कि सरकार के कड़े फैसलों के कारण इस बीमारी के फैलाव पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है। अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग अंजेश पटेल ने कहा कि भोजन की सामग्री नगर के प्रमुख वार्डों के गरीबों में दिया गया। इस दौरान पांचू सिंह, छोटेलाल,रविशंकर मुन्ना, कंमडल पासवान रहे।
विज्ञापन

संक्रमण की संभावना पर कराएं अपना परीक्षण
चंदौली। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि वर्तमान में पूरे प्रदेश लाकडाउन चल रहा है, ताकि कोराना वाइरस के संक्रमण की विभीषिका से रोका जा सके। इससे बचाव हेतु संक्रमित व्यक्ति का चिन्हीकरण एवं उसका चिकित्सकीय परीक्षण एवं उचित उपचार आवश्यक है। व्यक्ति से कोरोना वाइरस परिवार,समाज एवं कार्य स्थल पर साथ-साथ काम करने वाले व्यक्तियों में अत्यंत तीव्रता से फैलता है, फलस्वरूप वह भी गम्भीर रूप से बीमार पड़ सकते है। कहा कि जिनको किसी भी प्रकार से संक्रमण होने की संभावना हो, वह स्वेच्छा से बिना देरी अथवा लापरवाही किये 24 घण्टे के अन्दर अपनी चिकित्सकीय जांच हेतु जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी के समक्ष प्रस्तुत हो। ऐसा न करना महामारी अधिनियम 1897 के प्राविधानों का उल्लंघन है तथा ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध उक्त कठोर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें